
हरिद्वार(मनोज यादव)।उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के निर्देशानुसार उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कार्मिकों के अवरूद्ध 3 माह के वेतन भुगतान/ मासिक वेतन के नियमित सम्बन्धी एक सूत्रीय मांग के निमित्त शासन/ विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के घटक संघों आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कर्मचारी संग, कुमाऊं विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर , वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय आदि अन्य भिन्न भिन्न विश्व विद्यालय कर्मचारी संगठनों ने विरोध दर्ज किया। साथ ही उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विश्व विद्यालय के कुल सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

