
रुड़की(संदीप तोमर)। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष सिंह पनियाला ने कहा है कि देश में सक्रिय तमाम किसान संगठनों में भाकियू अम्बावता और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता एकमात्र ऐसे नेता हैं,जो किसान व जनहित की बात हो तो दरी बिछाने पर तब ही दरी उठाते हैं,जब समस्या का हल हो जाता है। ऐसे किसान नेता की किसानों और देश को बड़ी जरूरत है। इसीलिए ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव स्वस्थ रहकर दीर्घायु रहते हुए किसानों के इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहें।
आज सुभाषनगर क्षेत्र में पनियाला रोड स्थित आवास व कैंप कार्यालय पर चौ. ऋषिपाल अम्बावता का 63 वा जन्मदिन चौ.सुभाष सिंह पनियाला के संयोजन में यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। चौ.सुभाष सिंह पनियाला व अन्य पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण करते हुए 63 वा जन्मदिन होने के कारण 63 वृक्ष लगाए गए। इससे पूर्व केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए अम्बावता के जन्मदिन को लेकर खुशी का इजहार किया गया। आसपास के लोगों व सैकड़ों राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया गया।

चौ.सुभाष सिंह पनियाला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं पर अम्बावता का आशीर्वाद सदैव बना रहे। वह स्वस्थ और दीर्घायु रहें,यह इस दृष्टि से भी जरूरी है कि वह अपने से कहीं ज्यादा किसान एवं समाज के लिए जी रहे हैं।
राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप चौधरी ने कहा कि अम्बावता ने अपना अभी तक का जीवन किसान और समाज को अर्पित किया है,इन सभी वर्गों की समस्याओं के निराकरण को ऐसे प्रेरणादायक व्यक्ति का स्वस्थ व दीर्घायु रहना जरूरी है। प्रदेश उपाध्यक्ष राव ताज मौहम्मद ने कहा कि अम्बावता किसान हित की लड़ाई के साथ राजनीतिक मोर्चे पर किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए तो संघर्षरत हैं ही,साथ ही सामाजिक भाईचारे के लिए भी वह बड़ा काम कर रहे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी चौ. नेत्रपाल सिंह ने कहा कि आज अम्बावता के जन्मदिन पर जो पेड़ लगाए गए हैं,उनसे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि जो पेड़ हमारे बड़ों ने लगाए थे,उनसे हमारे जीवन को बड़ा सहारा मिला है,आज युवा पीढ़ी जो वृक्षारोपण करेगी तो उनसे आने वाली नस्लों को जीवन रूपी छांव मिलेगी। परसराम प्रधान ने भी अम्बावता को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नाथीराम शर्मा,प्रेम चंद,अक्षय कुमार गौतम,पुलकित चौधरी,परम चौधरी,रागिब,पप्पू,बिलाल,जितेंद्र व धीरज शर्मा आदि मौजूद थे।



