हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)।जिला अस्पताल के डॉ. गोपाल गुप्ता के रूप में हुई मृतक की पहचान, झाड़ियों से बरामद हुआ था शव
गौरतलब है कि आज बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित नगर पटरी से झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामद शव को कब्जे में लिया गया।
गौरतलब है कि गोपाल गुप्ता हरिद्वार के लक्सर स्थित मेन बाजार के निवासी हैं और वर्तमान में जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
