
धनौरी(श्रवण गिरी)। गंग नहर से नारियल पकड़ने की कोशिश में एक युवक पैर फिसलने से नहर में गिर गया। जिसके बाद युवक गंग नहर में डूबकर लापता हो गया है। मौके पर पहुँची पुलिस गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से युवक की तलाश में जुट गई हैं।
जानकारी के अनुसार धनौरी में सिंचाई विभाग के द्वारा बावन दर्रा पर सौन्दर्यकरण का कार्य चल रहा है। मालपुर तेतरा बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी 18 वर्षीय उवेश पुत्र नफीस ठेकेदार वेल्डिंग का कार्य करता था। रविवार को वह गंगनहर किनारे से वह नारियल निकाल रहा था। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। गंग नहर में गिरने के बाद युवक नहर में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जल पुलिस और गोताखोरों की मदद तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया की गोताखोरों की मदद से नहर में लापता हुए युवक की तलाश शुरू कर दी।
