झबरेड़ा(संदीप तोमर)। कस्बा झबरेड़ा क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में बुधवार की शाम को आयोजित बलिदान दिवस एव श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान पर कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। सर्वप्रथम रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे,जिन्होंने अपना राज-पाठ और परिवार को त्याग कर अपने जीवन को देश की रक्षा और आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रसिद्ध कवि किसलय क्रांतिकारी ने बलिदान दिवस पर अपना काव्य पाठ किया और अन्य कवियों ने भी रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम का संचालन चौ. अनुभव एडवोकेट ने किया और अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रामपाल सिंह ने की। इस अवसर पर किसलय क्रांतिकारी,रोहिताश आर्य,रामकुमार चौहान,ऋषिपाल सिंह,ऋतिक आर्य,दीपक आर्य,कुलवीर प्रधान,आयुष आर्य,हाकम सिंह आर्य,अशोक आर्य,जगपाल आर्य,डॉ मनोज कुमार,राहुल एडवोकेट,मोहित कुमार,राजू आर्य,प्रधान जय सिंह,डॉ पहल सिंह सैनी,शेषराज सिंह,राधेश्याम,ऋषभ,पंकज परमार,अमरीश कुमार,सूरज शर्मा,गार्गी,अंतिम,जिया,इसम सिंह मुखिया,संदीप मास्टर,लक्ष्य परमार,लखन शर्मा आदि उपस्थित रहे।




