
हरिद्वार(विकास सैनी)।श्री गुघाल रोड नील खुदाना व्यापार मंडल ज्वालपुर के तत्वधान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम मे बोलते हुए संजय अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, हमारा मान और हमारी पहचान है। यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आज़ादी के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है।
व्यापार मण्डल के अध्यक्ष यशवंत सैनी एवम महामन्त्री विश्वास जैन ने कहा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के हृदय में उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना से भर देता है। देश को आजाद हुए 78 साल पूरे हो गए हैं। यह विशेष दिन केवल स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आजादी व लोकतंत्र की भावना को कायम रखता है और प्रत्येक भारतीय के दिल और दिमाग में देशभक्ति का उत्साह जगाता है। इस राष्ट्रीय पर्व को भारत के सभी धर्मों व जातियों के लोग लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। यह दिन उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर श्रद्धांजलि देने का भी है जिन्होंने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
मुख्य रूप से कार्यक्रम में विजय सिंह सैनी, दयाराम धीमान, मोहित विधाकुल, प्रमोद धीमान, आनन्द कश्यप, आर बी एल वर्मा, आनंद सैनी, राजेन्द्र कौशल, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आरिफ अंसारी,पार्षद आदेश सैनी, नौशाद अली, पवन कुमार, सुशील सैनी, नरेश सैनी , सार्थक कुमार सैनी, मामचंद प्नवार, देवकिन्दन,रविकांत सैनी, भुवनचंद् जोशी, डा शेखर वर्मा, जगवीर सैनी, डॉ आनन्द पालीवाल, राधेश्याम चौहान , सरदार हन्नी सिंह, बिजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।



