हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर 12 सितंबर की रात को हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है।
12 सितंबर की रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार निवासी महादेवपुरम सिडकुल से सेक्टर-4 चौक से आगे केवी0 स्कूल को जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा चालक एवं रिक्शा में पहले से बैठे 02 अन्य व्यक्तियो ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर डरा धमकाकर की गई लूट की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही पुराने अपराधियो से पूछताछ व अन्य सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम ने कल रात गश्त एवं चैकिंग के दौरान लीडो क्लब को जाने वाले कच्चे रास्ते में एकान्त स्थान में खडे एक ई-रिक्शा में बैठे 03 संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10000/- रूपये नगदी, युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लोहे का फर्सा, एक लोहे का एंगल व चमडे के जुते बरामद हुए।
सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों संदिग्ध ने बताया कि वह अक्सर रात के अंधेरे में अकेली सवारी को एकांत स्थान पर ले जाकर उससे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही राजा बिस्कुट के पास से अपने ई-रिक्शा में बैठाये गए लड़के से शिव मंदिर के पास डरा धमकाकर बैग, उसमें रखे आधार कार्ड आदि दस्तावेज, जूते, जीन्स व नगदी लूटी थी। लूटी हुई जीन्स के बारे में पूछने पर एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने बताया कि वही जीन्स उसने पहनी हुई है।
तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से नगदी, लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार व ई-रिक्शा कब्जे पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। पकड़े गए आरोपी श्रवण कुमार पुत्र मूल चंद पता- ग्राम कनपारा तहसील पुवाया थाना पुवाया जिला शहजाहपुर उ0प्र0, हाल किरायेदार पप्पू चौहान सम्राट हॉल, सिडकुल बाईपास थाना सिडकुल,विजय पुत्र रामजी निवासी- मौहल्ला हाथीयाना, बिलसंडा, बिशनपुर, थाना बिलसंडा बरेली उ0प्र0,हाल निवासी किरायेदार मोहित पाल रावली महदूद थाना सिडकुल, आयुष उर्फ अनिकेत पुत्र राजेश पता- ग्राम नयागाँव थाना शेरकोट धामपुर उ0प्र0, हाल निवासी- किरायेदार मोनू पाल का मकान पता रावली महदूद थाना सिडकुल का चालान कर दिया गया है।



