धनौरी(श्रवण गिरी)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी (हरिद्वार) के आशुलिपिक अमित कुमार को सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी की ओर से सहभागिता की गई। इस अवसर पर केंद्र के कार्यों एवं योगदान की सराहना करते हुए अमित कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। निदेशक प्रसार शिक्षा जितेंद्र कंवासी तथा विश्वविद्यालय की ओर अमित कुमार को सम्मानित किया गया ,यह सम्मान कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी (हरिद्वार) के लिए गौरव का विषय है।




