
हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव- 2025 में एनयूजे आई, एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महागठबंधन को भारी जीत मिली है। अध्यक्ष महासचिव सहित कार्यकारिणी के सभी 20 पदों पर महागठबंधन ने कब्जा जमा लिया है। महागठबंधन की आंधी में उत्तराखंड उत्तराखंड पत्रकार संघ एवं जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड का गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। धर्मेन्द्र चौधरी को कुल 74 मत प्राप्त हुए। वहीं विपक्षी आश्विनी अरोड़ा को 46 मतों से संतोष करना पड़ा। 28 मतों से जीत हासिल कर धर्मेंद्र चौधरी प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं महासचिव दीपक मिश्रा सहित समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस इंडिया एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठबंधन ने अध्यक्ष पद पर जीत कि हैट्रिक लगायी है। गौरतलब है की प्रेस क्लब चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ है। कुल 122 मतदाताओं में से सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज का चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद पर हुआ क्योंकि कुल 20 कार्यकारिणी सदस्य एवं महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शनिवार को सुबह चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रेस क्लब में पत्रकारों का जमावड़ा लग गया। सबसे पहले नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस इंडिया, उत्तराखंड जिला इकाई हरिद्वार के अध्यक्ष आदेश त्यागी एवं महामंत्री डॉ. शिवा अग्रवाल ने वोट डाला। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज खन्ना एवं संजीव शर्मा ने चाक चौबंद व्यवस्था रखी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि कुल 122 वोट में से 1 वोट सहायक चुनाव अधिकारी मनोज खन्ना के मार्फ़त अस्वस्थ पत्रकार चंद्र शेखर जोशी का उनके घर से सीलबंद लिफाफे में डलवाया गया। राजेश शर्मा, दया शंकर वर्मा, जयपाल सिंह, अश्विनी शर्मा ने खराब स्वास्थ्य के बावजूद क्लब में आकर वोट डाला। महागठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी को सभी ने अपना समर्थन दिया और भारी मतों से जिताया।
चुनाव परिणाम
अध्यक्ष – धर्मेंद्र चौधरी
महामंत्री – दीपक मिश्रा
कार्यकारिणी सदस्य
1.आशु शर्मा
2.महेश पारिक
3.संजय रावल
4.रामकुमार शर्मा
5.बृजपाल सिंह
6.संजय चौहान
7.अमित कुमार गुप्ता
8.डा. हिमांशु द्विवेदी
9.सुनील पाल
- मुकेश वर्मा
- सुभाष कपिल
- तनवीर अली
- बालकृष्ण शास्त्री
14.काशी राम सैनी - विकास कुमार झा
- संदीप रावत
- सुनील कुमार मिश्रा
- संदीप शर्मा
- मयूर सैनी
20.परविन्दर कुमार
नामित सदस्य
1.आदेश त्यागी
2.डॉ. शिवा अग्रवाल
3.संजय आर्य
4.मनोज रावत
5.बृजेन्द्र हर्ष
6.रजनीकांत शुक्ला,
7.दीपक नौटियाल
8.महंत शिवशंकर गिरी
9.अमित शर्मा
10.प्रदीप जोशी
स्थायी सदस्य
- डॉ. शिव शंकर जायसवाल
- कौशल सिखौला
- गोपाल रावत
- रमेश खन्ना
- सुनील दत्त पांडे
वहीं निवर्तमान अध्यक्ष अमित शर्मा एवं महासचिव डॉ प्रदीफ जोशी भी कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल रहेंगे।

