
हरिद्वार(विकास सैनी)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सैनी को उत्तराखंड सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं के द्वारा उनका सम्मान किया गया। सुनील कुमार सैनी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ
जुड़े हुए और विभिन्न पदों पर काम कर चुके है, वह भारतीय जनता पार्टी मे प्रदेश प्रवक्ता से लेकर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके है। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मे प्रदेश सह संयोजक के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश
भर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी हौसला बजाई भी की थी सुनील सैनी मधुर व्यवहार के व्यक्ति है और हमेशा लोगों के बीच में रहकर काम करते हैं।

उनके लगातार पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा को देखते हुए उनको पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुनील।सैनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। पिछला वर्ग के लोगो के समक्ष जो चुनौतियां है उनको दूर करने का काम करेंगे प्रत्येक जनपद में हम खुली बैठक कर लोगों से अपने विचार साझा करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।




