
हरिद्वार(विकास सैनी)। वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सैनी को उत्तराखंड सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने समय -समय पर भाजपा मे अनेकों दायित्वों पर निष्ठा के साथ काम किया । उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर नवीन दयित्व का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।ओर सुनील सैनी ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनकी गूंज पूरे देश में है।ऐसे ही सरकार की नीति रीति एवं योजनाओं को जनता तक पहुँचाया जाएगा।

