
हरिद्वार (अनिल शीर्षवाल)।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर कनखल मंडल में योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील सैनी जी ने
समस्त प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग एक पूरे विश्व का अभियान बन चुका है। पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है और इसके लाभ को स्वीकार किया है,योग भारत की पौराणिक परंपरा है।

आइए, हम सभी संकल्प लें कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे और सशक्त भारत ,स्वस्थ भारत, विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट , मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल , भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा ,युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विनीत सैनी , समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।



