
हरिद्वार(संदीप तोमर)। भाकियू (अम्बावता) प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी पनियाला ने आज संगठन पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से भेंट कर उनका स्वागत किया।
हरिद्वार में जिलाधिकारी से भेंट करते हुए कावड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने पर भारतीय किसान अम्बावत के प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष चौधरी पनियाला द्वारा बधाई दी गई एवं किसानो की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को गम्भीरता से डीएम के समक्ष रखा,जिन पर डीएम मयूर दीक्षित ने सकारात्मकता से निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसान यूनियन अम्बावता के विधिक सलाहकार राव बिलावर एडवोकेट व प्रेम सिंह समेत कई संगठन सदस्य उपस्थित थे।

