रुड़की(नीति शर्मा)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी कॉलेज रुड़की के प्रांगण में 84 यूके बटालियन रुड़की एनसीसी के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी सीटीओ वंदना चौहान के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या , प्रबंधिका व कैडेट्स द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की फोटो पर माला व पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर अमीता श्रीवास्तव व प्रबंधिका मिस जे सिंह ने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया और कहा कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने व देशवासियों के बीच भी यह संदेश फैलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। इसके पश्चात प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव ने कैडेट्स को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया । कैडेट्स द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के नारों ( “देश की सेवा ही सच्चा धर्म है”, “एक भारत, एक लक्ष्य”, आदि उदधोषित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता गण वे एनसीसी प्रशिक्षक संजय तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु व मार्गदर्शन प्रदान करने में एनसीसी ट्रेनिंग अधीक्षक रवि कपूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


