रुड़की(नीति शर्मा)।राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं-1 में आज सूर्य मोहन सैनी (सेवानिवृत शोधपर्यवेक्षक)
सिंचाई विभाग अनुसंधान संस्थान ,रूडकी ने 76 स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट तथा भोजन माताओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। ट्रैक सूट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार चौधरी ने
सलेमपुर राजपुताना, रूड़की निवासी सूर्य मोहन सैनी का आभार व्यक्त किये।इस अवसर पर सूर्य मोहन सैनी के परिवार के अन्य सदस्य नीलम सैनी ,अनीता सैनी कुनाल सैनी ,चित्रा , मिश्री ,महेन्द्र सिंह सैनी (पूर्व प्रधान सलेमपुर राजपुताना, दिव्या सैनी,रजनेश सैनी समेत विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।



