हरिद्वार/रानीपुर(अनिल शीर्षवाल)। कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी हुई चार बाइक बरामद की है।
राजपाल पुत्र नाथीराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UP 11 CX 3441 को अज्ञात चोर द्वारा चिन्मय डिग्री कालेज पीठ बाजार से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी हुए वाहनों की रिकवरी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिस पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुए 28 दिसंबर की रात्रि चैकिंग करते रुमय चिन्मय डिग्री कालेज आउटर से दो आरोपियो आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर व हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया कि उक्त मोटरसाइकिल हम दोनो ने एक दो दिन पहले शाम के समय चिन्मय कालेज रानीपुर के पास मैदान से चोरी की थी तथा पकड़े जाने के डर से मोटरसाकिल को झाड़ियो मे छिपा दिया था। आरोपी आर्यन ने बताया कि इसके अलावा मैने ज्वालापुर व बहादराबाद हरिद्वार से भी मोटरसाइकिलें चोरी की है, जिन्हे हमने यहाँ झाड़ियो मे छिपाकर रखी है, आज हम दोनो इनमे से यह चोरी की मोटरसाइकिल यहां से निकालकर कहीं बेचने के लिये लेकर जा रहे थे।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आर्यन की निशांदेही पर चिन्मय डिग्री कालेज आउटर झाड़ियो से 03 अन्य चोरी की मोटर साईकिलें अन्तर्गत धारा-35/106 B.N.S.S की बरामदगी की गयी। आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर निवासी नरेश के मकान पर किरायेदार पीठ बाजार थाना बहादराबाद व हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी मस्जिद वाली गली काली मंदिर के पास थाना बहादराबाद का चालान कर दिया गया है।



