हरिद्वार(नीति शर्मा)।आदर्श नगर कॉलोनी, राजा गार्डन, जगजीतपुर हरिद्वार में समस्त मिथिला एकता मंच, हरिद्वार के तत्वावधान में माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया जाएगा। यह आयोजन विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की कृपा प्राप्ति के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना की जाएगी तथा उसी दिन सायं 6:00 बजे आरती का आयोजन होगा।
वहीं रविवार, 25 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे प्रसाद वितरण एवं दोपहर 2:00 बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरण जैसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों सचिन चौधरी,पंडित अभिनव झा पंडित धनंजय जा कृष्णा झा , योगेश चौधरी गोपाल झा सागर झा, दिनेश शास्त्री , राकेश मिश्रा आदि ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

