बहादराबाद(अनिल शीर्षवाल)।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अशोक सिंघल सेवाधाम की वात्सल्य वाटिका में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन माँ सरस्वती को समर्पित रहा, जिसमें ज्ञान, विद्या एवं सद्बुद्धि की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के भैया केशव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया गया। हवन के उपरांत माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रकल्प अधीक्षक अश्विनी, शिवम, दीपक, संजय धीमान, स्नेहलता, सोनी, स्वीटी, कार्तिक, आकांशु सहित वात्सल्य वाटिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

संस्थाध्यक्ष अश्विनी ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति में ज्ञान, कला एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य दीपक धीमान ने किया। अंत में सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई।

