हरिद्वार(नीति शर्मा)। मिथिला एकता मंच द्वारा आदर्श नगर स्थित राजा गार्डन में विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती माता का कीर्तन, आरती एवं सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार मेयर किरण जैसल, राज्य मंत्री जयपाल चौहान, डॉ. विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पार्षद आकांक्षा शर्मा, डॉ. निरंजन मिश्रा, आचार्य सागर झा एवं राकेश मिश्रा उपस्थित रहे।
आयोजन में मंच के टीम सदस्यों सचिन चौधरी, गोपाल झा, सागर कुमार झा, योगेश चौधरी, राजकुमार ठाकुर, आदेश ठाकुर, धनंजय झा, धर्मेंद्र कुमार, गोपी झा, माला झा, पूनम झा, दिलो देवी, अनु मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, बादल झा एवं सुधांशु झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।


