भगवानपुर(विशवास चौधरी)।विकासखंड भगवानपुर की भलस्वागाज न्याय पंचायत में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जन जन की सरकार जन जन द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शुक्रवार को विकास खंड भगवानपुर की भलसवागाज न्याय पंचायत के भलसवागाज गांव में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का दीप प्रज्वलित किया। शिविरों में कुल 65 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 36 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टाल लगाये और संबंधित लोगों को जानकारी दी । शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 36 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।

शिविर में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, व शोभाराम प्रजापति, नरेंद्र सिंह पूर्व सलाहकार मुख्यमंत्री , देवी सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह, संदीप रघुवंशी , विराट गोयल ,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य , राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर , मा.विशवास चौधरी , प्रधान कुलवीर सिंह, रवि प्रधान मंडल महामंत्री चुड़ियाला, नोडल अधिकारी जल निगम एक्शन सीपीएस गैंगवाल,
उप जिला अधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी , नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, लेखपाल संजय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला मोहिनी पुंडीर, सीआरसी सोनाली कोहली विनय त्यागी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
शिविर में ये विभाग रहे मौजूद….
राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, दीनदयाल अंत्योदय योजना, खादय आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, होम्योपैथिक चिकित्सा, चिकित्सा विभाग , पशु चिकित्सा विभाग, समेत सभी विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी।

