हरिद्वार(ब्यूरों)। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचीं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
हरिद्वार विधानसभा से प्रीति गोड़, सीमा कटारिया, लता गोयल, हीना दुआ और नीतू चौधरी का स्वागत किया गया। रानीपुर विधानसभा से चंचल कौर, नीति शर्मा और सपना पंडित को सम्मानित किया गया। ज्वालापुर विधानसभा से मंजू रानी, मुस्कान और रचना देवी का अभिनंदन किया गया। लक्सर विधानसभा से नील गोयल, अंजु उपाध्याय और रक्षा देवी को सम्मानित किया गया। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से गुड्डी कश्यप, अंजु संघानिया और अनीता तिवड़ियाल का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की शक्ति है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व का पूरा अवसर दिया जाता है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और उनके सहयोग से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

