हरिद्वार(विकास सैनी)। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनियुक्त नवनीत सिंह पहुंचे हरकी पैड़ी, चार्ज संभालने से पूर्व किया गंगा पूजन। गौरतलब है कि कल शुक्रवार शाम उत्तराखंड़ शासन द्वारा 8 जनपदों में बड़ा फेरबदल किया, जिसके तरह उत्तराखंड एसटीएफ की कमान संभाल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले की नई जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं हरकी पैड़ी पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनियुक्त हरिद्वार नवनीत सिंह का श्री गंगा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए गंगा पूजन करवाया।

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा शाम को सीसीआर भवन मेला नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि धर्म नगरी को नशा मुक्ति अवैध कब्जे और यातायात व्यवस्था पर विशेष कार्य किया जाएगा यह जानकारी हरिद्वार के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने क्र टावर में प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने कहा कि उनकी पहली पोस्टिंग हरिद्वार में रुड़की सीईओ के रूप में हुई थी इसके बाद वह को लक्सर और एसपी सिटी भी रहे हैं उनका हरिद्वार से पुराना नाता रहा है।
हरिद्वार के नए एसपी नवनीत भुल्लर ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन कर जिले की कमान संभाल ली है।
प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित पत्रकरो ने एसएसपी को कई सुझाव दिए व हरकीपेड़ी ओर आसपास के क्षेत्रों में कैसे नशीले पदार्थ खुले आप बेचे जा रहे है। भिखारियों की बढ़ती तादात ओर यातायात व्यस्था पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उम्मीद की है कि नए कप्तान धर्मनगरी की मर्यादा को कायम करने पर गंभीरता से कार्य करेंगे। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि सभी बिन्दुओ पर कार्य करेंगे!

