हरिद्वार(ब्यूरों)। पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट सुबह विद्युत विभाग की क्षेत्र में छापामारी के लिए पहुंची विजिलेंस विभाग की टीम पर कुछ स्थानीय युवकों द्वारा हमला किए जाने की सूचना है। घटना उस समय हुई जब टीम क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी।
जैसे ही टीम क्षेत्र में पहुंची लोगों ने हमला कर दिया। हमले के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पथरी थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि विजिलेंस टीम के साथ पुलिस व पीएसी भी तैनात कर दी गई है। मामले में कोई तहरीर अब तक नहीं आई है। तहरीर मिलते उचित कार्रवाई की जाएगी।
