बहादराबाद(मनोज यादव)। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं ने रुड़की में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता बिशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में संस्थापक सदस्य दिवंगत श्रीमती खेमवती शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में नृत्य, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा तथा संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा तथा मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

राजकमल कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, बेहतर समन्वय और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्रदान किया।
रंगोली प्रतियोगिता में भावना, खुशबू, अनिका एवं रिया, मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति तथा नृत्य प्रतियोगिता में इशिका, वंशिका, दिव्या, खुशी और तानिया सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय की सचिव राजेश देवी एवं प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान तथा प्रवक्तागण डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इशिका पंडित, विनीत कुमार, सिया पाल, प्रिया सैनी, नैंसी चौहान, अरबाब राव, रवि कुमार, फिज़ा राव एवं राजदेव रावत ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

