कलियर(श्रवण गिरी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में इनामी और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 5000 रुपये के इनामी वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना पिरान कलियर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 347/2025 में वांछित आरोपी दानिश पुत्र इकराम निवासी थीथकी गोपाली, देवबंद रोड थाना देवबंद जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।
आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पिरान कलियर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोपाली चौकी के पास देवबंद हाईवे से आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।
