हरिद्वार(नीति शर्मा)।परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा Hero MotoCorp के CSR कार्यक्रम Ride Safe India के अंतर्गत उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO), हरिद्वार के सहयोग से “सुरक्षित साथी – रोड सेफ्टी एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, प्लांट एचआर हेड पंकज भट्ट एवं प्लांट हेड सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं, जिनसे बचना आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया चालकों से हर हाल में हेलमेट पहनने की अपील की और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने को मानवता का बड़ा कार्य बताया।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान त्वरित सहायता कई जीवन बचा सकती है। सरकार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है और ऐसे कार्यक्रम दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने कहा कि ओवरटेक और तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की शपथ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की विशेषताएं:
“सुरक्षित साथी” पहल के तहत लगभग 500 प्रतिभागियों—जिनमें डिलीवरी पार्टनर्स, ड्राइवर एवं गिग वर्कर्स शामिल रहे—को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों, ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में दो तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा द्वारा प्रतिभागियों को सेफ्टी किट एवं हेलमेट वितरित किए गए।
समापन सत्र:
कार्यक्रम का समापन संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जागरूकता बढ़ाने के साथ एक जिम्मेदार समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, निखिल शर्मा, कृष्ण चंद्र पलारिया, जितेन्द्र चंद, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी तथा हीरो मोटोकॉर्प की CSR प्रमुख सोनिका चोपड़ा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

