बहादराबाद(ब्यूरों)। प्रेस क्लब बहादराबाद (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल किसान में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पद पर बी.बी. चंदेला, सचिव पद पर हितेश चौहान, सह सचिव के रूप में संजय लाम्बा, उपाध्यक्ष पद पर प्रमेन्द्र नारायण तथा कोषाध्यक्ष के रूप में हितेश कथूरिया का चयन किया गया। इसके साथ ही संरक्षक मंडल में सनत शर्मा एवं डॉ. अर्जुन नाग्यान को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों के रूप में विशेष आमंत्रित सदस्य सुखदेव सिंह निर्भय, पुरुषोत्तम खरोला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष बी.बी. चंदेला एवं अन्य पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

