हरिद्वार(मनोज यादव)। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जनपद के ग्राम राघड़वाला (पोस्ट-सोहलपुर) निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
किसान परिवार में जन्मे प्रदीप कुमार की इस सफलता से उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रदीप की इस जीत ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने प्रदीप कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरकार से उन्हें उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं देने की मांग की है।

