हरिद्वार(विकास सैनी)। भेल रानीपुर स्थित सैनी समाज द्वारा 46वें वार्षिक उत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार का सैनी समाज सशक्त एवं समृद्ध है और सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समाज के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाकर समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में भेल रानीपुर सैनी समाज के अध्यक्ष राजीव सैनी, उपाध्यक्ष मनोज सैनी, सचिव योगेश कुमार सैनी, सह सचिव अनूप सैनी, कोषाध्यक्ष कमल सैनी, डॉ. महिपाल सैनी, प्रसिद्ध कवि किसले सैनी, विनय सैनी, अंशु कुमार, विनीत सैनी सहित सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। साथ ही अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया गया।

राज्य मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और “सेवा ही परम धर्म” के सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के विकास में योगदान दें।
इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले को भी याद करते हुए उनके शिक्षा और समाज सुधार में दिए गए योगदान को प्रेरणास्रोत बताया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के संस्थापकों को नमन करते हुए वरिष्ठजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

