हरिद्वार(नेहा शर्मा)।राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद आज उच्च शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। “शिक्षा और संस्कार का संगम” की भावना के साथ यह संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में निरंतर अग्रसर है।
कॉलेज प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बी.एससी, बी.कॉम, एम.कॉम तथा एम.एससी (रसायन विज्ञान) में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू करने का निर्णय लिया है। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज ने अल्प अवधि में शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। संस्थान के संस्थापक स्व. मा. कमलेश कुमार चौहान के सपनों को साकार करते हुए यह कॉलेज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रबंधन एवं कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। उनका उद्देश्य था कि ग्रामीण युवाओं को भी बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें, और आज यह संस्थान उसी सोच का सशक्त उदाहरण बन चुका है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र चौहान के कुशल नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षा, अनुशासन, अनुसंधान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से सशक्त बनाना है।
कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और Wi-Fi जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही अनुभवी एवं समर्पित फैकल्टी विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

संस्थान में समय-समय पर सेमिनार, कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग सत्र, विज्ञान प्रदर्शनी, वाद-विवाद, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है और वे बदलते वैश्विक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार कर पाते हैं।
कॉलेज सामाजिक दायित्वों के प्रति भी पूर्णतः सजग है। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जल संरक्षण और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित की जाती है।
निरंतर उत्कृष्ट परिणामों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज आज हरिद्वार ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अपना विशिष्ट स्थान बना चुका है। यह संस्थान अब एक “शैक्षणिक प्रेरणा केंद्र” के रूप में उभरकर युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।संस्थान का यह विश्वास है कि “सच्ची शिक्षा वही है, जो ज्ञान के साथ संस्कार भी दे।” इसी सिद्धांत पर चलते हुए कॉलेज अपने विद्यार्थियों को योग्य, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

