कलियर(श्रवण गिरी)।कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बम्बई मदरसा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के अनुसार सूचना मिली थी कि मुंबई मदरसा के पास एक गेस्ट हाउस के सामने दो महिलाएं और दो पुरुष आपस में कहासुनी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और चारों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, एसआई विशाखा असवाल और हेड कांस्टेबल जमशेद अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
