पिरान कलियर(श्रवण गिरी)।गुरुवार को नगर पंचायत पिरान कलियर में बोर्ड बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अपने अपने प्रस्ताव नगर पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखकर प्रस्तावों पर जल्द से जल्द कार्य कराने की मांग की। वही वार्ड नंबर 3 से सभासद नाजिम त्यागी ने वर्षों से लंबित पड़ी मकानों की किस्तों का मुद्दा बोर्ड बैठक के दौरान उठाया। सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि फरवरी माह 2025 में नगर पंचायत पिरान कलियर के नए बोर्ड का गठन हुआ था नगर पंचायत के पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों के लिए एक वर्ष से रहा जोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड गठन के बाद नगर पंचायत की जनता को उम्मीद थी कि अब मकानों की किस्तें उनको जल्दी मिल पाएगी परंतु तकनीकी बहानेबाजी में उनका हक फंसा हुआ है। मकानों की किस्तें ना मिलने के कारण पात्र लाभार्थीयो ने कर्ज लेकर मकान का ढांचा तो खड़ा कर दिया पर अब कर्जे देने वाले उनके चक्कर काट रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों ने इस आस में अपने कच्चे मकान भी तोड़ दिए कि उनको किस्तें मिल जाएगी जिसके बाद उन्हें पक्का मकान जल्द ही मिल जाएगा। परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका मकानों का पैसा नहीं मिल पाया है। वही स्टील गाडर पुल पर बने भयंकर ढलान के कारण आय दिन लोग चोटिल हो रहे है जिसको जल्द ठीक कराने और पात्र लाभार्थियों के मकान का पैसा जल्द से जल्द उनके खातों में डालने की मांग की सभासद ने सभासद नाजिम त्यागी ने बोर्ड बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष और क्षत्रीय विधायक फुरकान अहमद से की है।

