देहरादून(हरिशंकर सैनी)। शिक्षा, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे साइंस पब्लिकेशन उत्तराखंड के चेयरमैन अशोक सैनी को उत्तराखंड बोर्ड के माननीय सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं प्रकाशन जगत में उनके सराहनीय योगदान, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक सेवाओं को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अशोक सैनी ने अपने समर्पण, दूरदर्शी सोच और कर्मनिष्ठा के बल पर शिक्षा एवं प्रकाशन क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने वर्षों से विद्यार्थियों और समाज को बेहतर शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी लगातार प्रेरणादायी रही है।
माननीय सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि शिक्षा और समाजहित में किए जा रहे कार्य किसी भी राज्य की प्रगति की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने अशोक सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। यह सम्मान उनके कार्यों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और लोकप्रियता का प्रतीक है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी, डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. नीरज कुमार सैनी, सैनी समाज के प्रमुख अनमोल सैनी, पूर्व शिक्षा निदेशक एस. पी. खाली, हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्द्वानी तथा देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
वक्ताओं ने विश्वास जताया कि अशोक सैनी भविष्य में भी शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाओं से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करते रहेंगे। यह सम्मान शिक्षा और प्रकाशन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।




