बहादराबाद(मनोज यादव)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बहादराबाद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, महिला मोर्चा जिला प्रभारी संजीव चौधरी एवं बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा की सहमति के उपरांत की गई। कार्यकारिणी के गठन से महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई कार्यकारिणी में रंजना, सुशीला सैनी एवं मीनू चौहान को मंडल उपाध्यक्ष, अंजू सैनी एवं मनोरमा त्यागी को मंडल महामंत्री, दीपमाला चौहान, नेहा शर्मा एवं दीपा शर्मा को मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शोभा वालियान को मंडल कोषाध्यक्ष, शशि को मंडल मीडिया संयोजक, आशा शर्मा को मंडल आई.टी. संयोजक तथा पूनम सैनी को मंडल सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा निरू कौशिक, ममता गौड़, मीना, आशा राठौर, पूजा शर्मा, सुदेश सैनी, राजकुमारी एवं रेखा को मंडल कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से ही बढ़ती है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की नवनियुक्त टीम पार्टी की रीति-नीतियों, विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


