हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)।राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल। ऐसे में 45 वर्षीय नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना युवाओं के लिए एक बड़ा और प्रेरणादायक संदेश है। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।
सुनील सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “जेनरेशन जी (Gen G)” के लिए राजनीति में एक लाख युवाओं को लाने का जो आह्वान किया था, नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना उसी संकल्प की सशक्त मिसाल है। मोदी जी केवल बातें नहीं करते, बल्कि करके दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सोच, संकल्प और सेवा की पहचान हैं। इतनी कम उम्र में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपा जाना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से संगठन का विश्वास अर्जित किया है।
राज्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा विकसित भारत के निर्माण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। यह यात्रा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की है।
अंत में सुनील सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

