लक्सर (हरिद्वार)। लक्सर क्षेत्र के ग्राम रायसी स्थित पशु चिकित्सालय में पशु सहायक चंदू लाल के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालयीन स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर चंदू लाल ने अपने 42 वर्ष 4 माह के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शासन के कार्यों को हमेशा समर्पण भाव और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लंबे सेवाकाल के दौरान जहां भी उनकी तैनाती रही, उन्होंने विभागीय कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसके कारण उन्हें कभी विशेष कठिनाई महसूस नहीं हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पशुचिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार ने कहा कि चंदू लाल ने पूरे सेवाकाल में निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य किया तथा विभागीय जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। उनके योगदान को सराहनीय बताते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. राजकुमारी (रायसी), डॉ. राजीव कुमार (गोवर्धनपुर), डॉ. कमलकांत यादव (लंढोरा), डॉ. अमित कुमार (खानपुर), डॉ. गुरमीत सिंह, फार्मासिस्ट विकास चौहान, चुनराज, विनोद कुमार, पशुप्रसार प्रसार अधिकारी पवन कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष काम्बोज सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

