धनौरी(श्रवण गिरी)।पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर जहां छात्र छात्राओं में भारी आक्रोश है। वही अब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस प्रकरण सामने आने के बाद से छात्र छात्राओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं।
आज शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं धनौरी पंजाब नेशनल बैंक के चौराहे पर सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की।लेकिन इस दौरान धनौरी पुलिस व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी देर सरकार का पुतला फूंकने को लेकर धक्का मुक्की होती रही ।पुलिस व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथ मे ही पुतले की धज्जियां उड़ गई।तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पेपर चोर गद्दी छोड़ के नारे बाजी कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रदेश लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। सरकार इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। युवाओं की मेहनत पर बुरी तरह से कुठाराघात हो रहा है। नकल माफिया पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए ठोस प्रयास तक सरकार नहीं कर पा रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती हैं।तथा इस प्रकरण में वह उत्तराखंड बेरोजगार संघ के साथ कंधे कन्धा मिलाकर खड़ी है।इस अवसर एजाज अहमद, सुभाष सैनी,महरूफ सलमानी,कार्तिक,शहज्जाद, अब्दुल समद,शोयब आलम,मुनीर,हारून,नादिर, शिवम कुमार,रणधीर,सागर,राजेन्द्र,मनोज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
