मंगलौर(विकास सैनी)। उपखण्ड मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को टांडा भनेड़ा, नारसन कला व मंगलौर टाऊन एवं उपखण्ड झबरेडा के अन्तर्गत ग्राम बेहेडकी, खाताखेड़ी , झबरेडी कला व खजूरी में बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा (उपखण्ड मंगलौर व उपखण्ड झबरेड़ा ) में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 46 ग्रामीणों को विधुत चोरी करते पकड़ा गया तथा 4 लोगों के बकाया बिल पर मीटर उतारे गए। टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ मंगलोर अनुभव सैनी ने बताया कि जिन लोगों के कनेक्शन पूर्व में बकाया पर काटे गए हैं उनके खिलाफ आरसी काटने और उनके द्वारा अवैध रूप से की जा रही विद्युत के उपयोग की चेकिंग लगातार जारी रहेगी उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में लगातार विद्युत चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संयुक्त टीम में अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर, मोहम्मद रिजवान उपखण्ड अधिकारी झबरेड़ा, अवर अभियंता देवेंद्र शर्मा, सौरभ सिंह भाटी, सतीश सैनी, अभिषेक दिनेश चंद्र तिवारी, अशोक कुमार,मनमोहन , जम्मल सिंह आदि मौजूद रहे |

