रुड़की(मनोज यादव)। बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए सलेमपुर राजपूताना, रुड़की निवासी अभिमन्यु को बजरंग वाहिनी दल उत्तराखण्ड के रुड़की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा कि हिन्दू युवाओं में धर्म, देश और हिंदुत्व के प्रति सेवा भाव एवं समर्पण की भावना निरंतर बढ़ रही है, जो अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा यदि सही दिशा में लगाई जाए तो राष्ट्र निर्माण की गति और तेज हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि देश के सभी हिन्दू युवा इसी प्रकार जागरूक होकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें, तो भारत निश्चित रूप से विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। युवाओं की शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और संगठित युवा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।


