हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)।रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहादराबाद मण्डल में आज संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बहादराबाद विपिन शर्मा ने अपने निवास स्थान पर सभी मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष लवी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीति शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमलजीत राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सार्थक राज, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अशोक सिंह एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मण्डल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने सभी मोर्चा अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि सभी मोर्चों के समन्वय से ही पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मोर्चा अध्यक्ष पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

