हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव रविवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जिसमें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की अगुआई वाले एलायंस ने शानदार जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। धर्मेंद्र चौधरी को कुल 84 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से पराजित करते हुए 86 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी कई प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जिनमें संजीव शर्मा, डॉ. शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्या, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, केके पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह मावी, रोहित सिखोला, विकास चौहान, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव और महताब आलम प्रमुख रहे।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज सोही और लव शर्मा की देखरेख में निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
जीत के बाद अध्यक्ष और महामंत्री सहित सभी विजयी उम्मीदवारों को पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में डॉ. शिव शंकर जायसवाल, गोपाल रावत, आदेश त्यागी, सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, बृजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल, विक्रम सिद्धू, त्रिलोक चंद भट्ट, राजकुमार, पार्षद भूपेंद्र कुमार, व्यापारी नेता डॉ. विशाल गर्ग, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, श्रवण झा, गुरप्रीत कालरा, प्रतिभा वर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, राव रियासत पुंडीर, राधेश्याम विद्याकुल, नवीन चौहान, मनोज रावत, स्वरूप पुरी, एम.एस. नवाज, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, राजकुमार पाल और सोनू शामिल रहे।
चुनाव परिणाम के बाद प्रेस क्लब में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवारों ने पत्रकार हितों में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

