रोशनाबाद/हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद का पहला सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। एसएसपी पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित इस सम्मेलन में जनपद भर से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं की जानकारी ली। केवल दो समस्याएं सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनपद स्तरीय सैनिक सम्मेलन से पूर्व थानों में अनिवार्य रूप से गोष्ठी आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी जाएं। गंभीर समस्याओं से जूझ रहे कर्मियों को सम्मेलन में साथ लाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

सम्मेलन के समापन पर कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और सूझबूझ से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 35 कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” एवं “वुमन ऑफ द मंथ” के सम्मान से नवाजा गया। इनमें 29 पुरुष पुलिसकर्मी, 01 पुरुष होमगार्ड, 04 महिला पुलिसकर्मी एवं 01 महिला पीआरडी शामिल रहीं। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की तथा संयुक्त छायाचित्र भी खिंचवाया।
जनवरी 2026 के चयनित “पुलिस मैन/वुमन ऑफ द मंथ”
सम्मानित कर्मियों में कोतवाली नगर के उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल व हे0का0 सतीश नौटियाल, थाना कनखल की म0का0 आराधना, थाना श्यामपुर की म0उ0नि0 रचना रानी, कोतवाली ज्वालापुर के का0 विक्रम तोमर, थाना बहादराबाद के उ0नि0 करम सिंह चौहान व का0 मुकेश नेगी, कोतवाली रानीपुर के का0 जसपाल सिंह, थाना सिड़कुल के हे0का0 जितेन्द्र मलिक व का0 गजेन्द्र प्रसाद सहित जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों से कुल 35 कर्मी शामिल रहे।

एसएसपी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।


