हरिद्वार(नीति शर्मा)। इफको के तत्वावधान में जनपद हरिद्वार के विकास खंड नारसन अंतर्गत ग्राम नगला ऐमाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इफको की विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इफको केवल उर्वरकों के उत्पादन और वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक वाई.पी. सैनी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विपिन कुमार, कृषि विभाग के लकी राम (सहायक कृषि अधिकारी), ग्राम प्रधान सीमा देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति गर्ग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरीश वर्मा, क्षेत्र अधिकारी रुड़की प्रियांश दीक्षित, इफको रुड़की के हिमांशु कुमार (एमडीई) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 26 तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला ऐमाद के 29 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए।
अंत में उपस्थित अतिथियों ने इफको द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।


