बहादराबाद (हरिद्वार)।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करते हुए जनपद हरिद्वार के मंडल बहादराबाद में नीति शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुँचाया जाएगा।
नीति शर्मा ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद व्यक्त किया और संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

