बहादराबाद(मनोज यादव)।जनपद हरिद्वार के मंडल बहादराबाद में भाजपा महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर नीति शर्मा ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए हृदय से आभारी हैं। उन्होंने विशेष रूप से रानीपुर विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।
नीति शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वह महिला मोर्चा को सक्रिय करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं !इस दौरान राज शर्मा, अंजू सैनी, दीपमाला चौहान, चित्रा शर्मा आदि मौजूद रहें ।

