बहादराबाद(अनिल शीर्षवाल)। बहादराबाद निवासी एक महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रात्रि समय अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए सोने–चांदी के आभूषण एवं आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिये जाने पर थाना बहादराबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा एएसपी ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर घटना का अनावरण हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। आज संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर पथरी पुल पिकेट पर मोटर साइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसका नाम मयंक पुत्र ललित कुमार निवासी अतमलपुर बौंग्ला थाना बहादराबाद पाया गया। तलाशी में चोरी गई सम्पूर्ण ज्वेलरी एवं मोटर साइकिल उसके कब्जे से बरामद की गई। पूछताछ में व्यक्ति ने मोटर साइकिल भी देहात क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।
वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मयंक पुत्र ललित कुमार निवासी अतमलपुर बौंग्ला, थाना बहादराबाद का चालान कर दिया गया है।

