हरिद्वार(नीति शर्मा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।
करीब 234.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले ये स्थायी प्रवृत्ति के कार्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को भी मजबूती प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के आयोजन को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेक्टरवार स्वीकृत कार्यों का विवरण:

घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना
कुल 07 कार्य
लागत: 70.54 करोड़ रुपये
सड़क एवं परिवहन अवसंरचना
कुल 12 कार्य
लागत: 127.23 करोड़ रुपये
पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना
कुल 09 कार्य
लागत: 18.11 करोड़ रुपये
श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना
कुल 06 कार्य
लागत: 18.67 करोड़ रुपये
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि आगामी कुंभ मेला न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से भव्य हो, बल्कि व्यवस्थाओं के स्तर पर भी एक मिसाल कायम करे।




