हरिद्वार(ब्यूरों)। भाजपा नेता व समाजसेवी विवेक चौहान ने आदरणीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से सोशल मीडिया के माध्यम से बहादराबाद व आसपास के क्षेत्रों को कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि यह क्षेत्र कुंभ मेला परिसीमा में शामिल होता है तो यहाँ कई अति आवश्यक विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
उन्होंने अपने सुझावों में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं को रखते हुए निम्न मांगें कीं—
गंग नहर पर क्षत्रिय समाज के महापुरुषों के नाम पर स्नान घाट का निर्माण
बहादराबाद–धनौरी–भगवानपुर मार्ग को फोर लेन बनाने का कार्य
सिडकुल फोर लेन मार्ग पर सर्विस रोड का निर्माण
बहादराबाद क्षेत्र में प्रतिदिन लग रहे जाम से छुटकारा दिलाने हेतु त्वरित समाधान
बहादराबाद–बोंगला बाईपास मार्ग के डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य
दोनों गंग नहरों पर नौका विहार शुरू कर पर्यटन को बढ़ावा देना
क्षेत्र में एक बड़े चिकित्सालय का निर्माण ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें
विवेक चौहान ने कहा कि ये सुझाव केवल जनहित को ध्यान में रखकर दिए गए हैं, और यदि मुख्यमंत्री जी इनमें से किसी भी सुझाव पर संज्ञान लेते हैं तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।
स्थानीय लोगों ने भी इन सुझावों को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समर्थन किया है।



