हरिद्वार(विकास सैनी)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी, देहरादून के आह्वान पर 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ज्वालापुर के गुघाल रोड पांडे वाला स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के निवास पर नगर कांग्रेस ज्वालापुर की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि यह रैली उत्तराखंड की भाजपा सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है, महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा राजधानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हत्या और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और इसी के विरोध में राज्यपाल भवन के घेराव का निर्णय लिया गया है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और पूर्व विधायक प्रत्याशी राजवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई है और आम जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके विरोध में यह रैली आयोजित की जा रही है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है। महंगाई चरम पर है और आम जनता को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कर्फ्यू जैसे हालात हैं और सीमाओं पर बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
बैठक में बताया गया कि हरिद्वार जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 16 फरवरी को देहरादून पहुंचकर राजभवन घेराव में भाग लेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, पूर्व राज्य मंत्री किरणपाल वाल्मीकि, पूर्व प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष पूनम भगत, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, फुरकान अली एडवोकेट, चौधरी बलजीत सिंह, अनिल भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, विकास चंद्रा, पूर्व विधायक प्रत्याशी संजय सैनी, मनोज सैनी, हिमांशु बहुगुणा, वेदपाल तेजियान, नरेश सैनी, सौरभ सैनी, नाशिर गोड़, हाजी रफी खान, अरविंद चंचल, शेरू अंसारी, भूपेंद्र पटुअर, राव आफाक, इकबाल काजमी, रविंद्र धीमान, प्रमोद धीमान, वीरेंद्र भारद्वाज, जफर अब्बासी, तीरथ पाल रवि, श्रमिक नेता विकास सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

