हरिद्वार(मनोज यादव)। कुंती नमन कॉलेज में आज होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक पारस सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगरहित होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक रंगों से दूर रहकर फूलों की होली खेलना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए सुरक्षित और सकारात्मक तरीके से त्योहार मनाने की प्रेरणा दी।
होली मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर प्राचार्य ऋषिका चौहान, निदेशक आर.के. जोशी, राघवी सैनी, अलका सैनी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोंडवाल, नेहा त्यागी, प्रिंस कुमार, प्रियंका कश्यप, सुगंधा सैनी, मेघा, विशाखा, रिचा पाल, जूही, डॉ. दीपिका, पलक गुप्ता, हिमांशु, रोहित सैनी, मंजू, रसिक पायल, रश्मि पटेल, योगेश कुमार, नरेंद्र भंडारी, अंशिका जगता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के संदेश के साथ हुआ।

